बहरोड़: बहरोड में पुलिस ने 2.230 किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
Behror, Alwar | Jul 2, 2026 बहरोड़ के कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 2 किलो 230 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद कर उसे जब्त कर लिया तथा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को दोपहर बारह बजे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।