बनारस रेलवे स्टेशन से ₹7 लाख की चोरी, पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन पर 5 दिन पूर्व खानपान स्टॉल से ₹700000 से भरा बैग चोरी होने के मामले में जीआरपी की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की मोबाईल और 3 लाख 93 हजार रुपए बरामद किया।