लूनकरनसर के खियेरा सरपंच की सराहनीय पहल अब 450 लोगो के बनेंगे मकान आवासीय योजनाओं के तहत करवाए स्वीकृत,ग्रामीण सेवा शिविर में कई लंबित कार्यों का निस्तारण
लूणकरणसर - राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत ख़ियेरा गांव में आयोजित शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का केंद्र बना। शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन के लंबे समय से लंबित कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया, वहीं करीब 450 पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ।सरपंच गायत्री देवी भादू ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की। लंबे समय से लंबित कई कार्य भी प्रशासनिक सहयोग से पूरे किए गए। लम्बे समय से स्कुल का पट्टा जारी करने की मांग थी वह भी जारी किया गया वहीं एसडीएम दयानंद रूअल ने अधिकारियों को आमजन के कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने तथा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए।सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम भादू ने ग्रामीण सेवा शिविरों को सरकार की जनहितकारी पहल बताते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने से ग्रामीणों का समय और धन दोनों बच रहे हैं।पूर्व प्रधान कानाराम ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच की दूरी कम कर रहे हैं तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिविर में वीडीओ अश्वनीदान, पंचायत समिति विकास अधिकारी किशोर चौधरी, नायब तहसीलदार सुंदरपाल, सरपंच गायत्री देवी भादू, सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम भादू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।