शिवपुरी नगर: ग्वालियर का शातिर तस्कर मेडिकल कॉलेज के पास स्विफ्ट कार से स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार
शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के सामने एक कच्ची सड़क पर स्विफ्ट कार के पास संदिग्ध रूप से खड़े एक शातिर नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हफीज उम्र 38 वर्ष, पुत्र रफीक मोहम्मद, निवासी हिम्मतगढ़ (ग्वालियर), हाल निवासी गोल पहाड़िया।