रविवार दोपहर करीब 12 बजे सेमरियावां क्षेत्र में गेहूं की पराली में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलकर आसपास के खेतों और कृषि उपकरणों तक पहुंचने का खतरा पैदा हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और मिट्टी की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है,