डिंडौरी: कलेक्टर तिराहा से रानी अवंतीबाई चौक तक नगर परिषद ने निकाली वंदे मातरम प्रभात फेरी
डिंडौरी में कलेक्टर तिराहा से रानी अवंतीबाई चौक तक वंदे मातरम प्रभात फेरी का मंगलवार सुबह लगभग 8:30 आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस उपाध्यक्ष सारिका नायक भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारीयों ने भारत माता की जयकारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाली। दरअसल अवंती बाई चौक में प्रभात फेरी का जयकारों के साथ समापन किया गया।