बहरोड़: बहरोड़ में दो वाहनों की भिड़ंत, सड़क पार कर रहे युवक की मौत, गुंती फ्लाईओवर के पास ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त
Behror, Alwar | Oct 19, 2026 बहरोड़ दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर गांव गुंती फ्लाईओवर के पास देर रात दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बहरोड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।