बहराइच: आसाम चौराहा इलाके के पास धान लेकर आए चालक के साथ हुई मारपीट, घायल
बाराबंकी का एक ट्रक चालक धान की खेंप लेकर आसाम रोड हाईवे पर स्थित मिल आया था। पुरानी रंजिश में घात लगाए हमलावरों ने ट्रक चालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। साथी के द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। बाराबंकी जिले के देवा थाने के बचनूपुरवा का निवासी हैं। पुलिस जाच में जुटी है।