बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में सबला ऐप की पहुंच महिलाओं तक सुनिश्चित करने के लिए DM ने जिले के संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक
आकांक्षात्मक जनपद बहराइच की महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा सबला लाभार्थी प्रबंधन प्रणाली यानी "सबला ऐप्प" तैयार कराई गई है। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि सबला लाभार्थी प्रबंधन प्रणाली महिलाओं को स्वावलंबन की राह दिखाएंगी।