बहराइच: शाहपुर कला में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर कला में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। वही पुलिस जांच में जुट गई है। मोतीपुर पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जाच जारी है।