शाहगंज: शाहगंज में घायल गोवंश को लेकर हंगामा, गौशाला की मांग पर किया प्रदर्शन
जौनपुर के शाहगंज नगर में घायल गोवंश को लेकर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे लोगों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि एक बछड़ा अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। आरोप है कि उसके उपचार में लापरवाही बरती गई, जिससे नाराज ग्रामीण पशु चिकित्सालय पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर में गौशाला नहीं होने पर नगर पालिका के खिलाफ नाराजगी जताई।