पेण्ड्रा: अमरपुर स्थित सरकारी स्कूल में आए दिन हो रही चोरी, स्कूल प्रबंधन और ग्रामीण थाने में की गई शिकायत
पेंड्रा शहर से लगे ग्राम पंचायत अमरपुर में लगातार हो रही चोरियों से शिक्षक और ग्रामीणों का सब्र अब टूट गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ ग्रामीणों ने थाने का रुख किया है। दरअसल ग्राम पंचायत अमरपुर में संचालित सरकारी स्कूल में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां मध्यान भोजन की सामग्री, गैस सिलेंडर, टीवी जैसे जरूरी सामान