खंडवा नगर: तीन पुलिया क्षेत्र में जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद, चाकू और लाठी से हमले का आरोप
तीन पुलिया क्षेत्र में शुक्रवार रात कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर निकाले जुलूस में विवाद हो गया। एक पक्ष का कहना है कि जुलूस में बाइक सवार युवक घुस गए और उन्होंने विवाद किया। चाकू और लाठी से हमला किया। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। कपड़े भी फाड़े। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ और तीनों युवकों को पीटा।