फरेंदा: आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने एक युवक को नेपाली शराब के साथ किया गिरफ्तार
आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बुधवार सुबह नेपाली शराब तस्करी का मामला पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 के दक्षिणी छोर से खालिकगढ़ निवासी जितेंद्र साहनी (23) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 30 शीशी नेपाली शराब (कुल 9 लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत 1350 रुपये आंकी गई। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत केस दर्ज कर