मानपुर: बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के झलवार गांव निवासी व्यक्ति पर कुदरी के जंगल मे फिर बाघ ने किया इंसानी हमला,24 घंटे मे दूसरी घटना
Manpur, Umaria | Jun 13, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा वन परिक्षेत्र मे बाघ का खौफ अब जानलेवा रूप लेता नजर आ रहा है।12 जून को झलवार निवासी महिला पर हमला कर मौत के घाट उतारने के बाद बाघ ने महज 24 घंटे के अंदर उसी परिवार के व्यक्ति पर आज फिर हमला कर मौत की नींद सुला दिया।घटना से पूरे इलाके मे आक्रोश व्याप्त है।घटना की सूचना पर वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।