*नशा मुक्त भारत अभियान : जागरूकता ही सुरक्षा है*
जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 6 से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मोहन सिंह, टीम प्रभारी, एवं उनकी समर्पित पुलिस टीम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पुलिस अधिकारियों श्री अशोक, श्री हरीश, श्री आलोक, श्री जोगेंद्र एवं श्री मनजीत सिंह ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, उनसे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक नुकसान तथा नशे से दूर रहने के महत्व के बारे में जागरूक किया।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के प्रति “ना” कहने, सही संगति चुनने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की शपथ ली।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री विक्रांत मायना एवं श्रीमती सान्या मायना, सह निदेशक डॉ. अमन अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. श्रुति शर्मा एवं हेडमिस्ट्रेस श्रीमती अनामिका बलहारा ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने एएसआई मोहन सिंह एवं उनकी पूरी पुलिस टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं में जागरूकता, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प ही नशामुक्त एवं सशक्त समाज की मजबूत नींव है।
🌿 विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली —
“नशे को कहें ना, जीवन को कहें हाँ!”
“हम नशे से दूर रहेंगे और नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।”
Rohtak, Rohtak | Aug 25, 2026