भुसावर: भुसावर में आशा सहयोगिनियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
भुसावर में ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी के बीच सैकड़ों आशा सहयोगिनियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को इटामडा रोड स्थित कार्यालय पहुंचकर उन्होंने राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। सहयोगिनियों ने मानदेय और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने सहित विभिन्न मांगें रखीं और चेतावनी दी है।