हमीरपुर: मुख्यालय के कब्रिस्तान में 5 फीट लंबा अजगर निकलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
बुधवार की देर रात 11 बजे मुख्यालय के नूरे शहीद बाबा कब्रिस्तान इलाके में एक बार फिर से अजगर सांपों को देखने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई। देर रात मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने यहां से पांच फीट के अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है।इस दौरान तमाशबीनों की भारी भीड़ लगी रही। करीब दो माह पूर्व पुरानी इसी कब्रिस्तान से अजगर के 19 छोटे-बड़े बच्चे पकड़े।