हमीरपुर: सतेजी थाना क्षेत्र के लहुरीमऊ निवासी साइकिल सवार पेंटर को युमना पुल में अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई मौत
बुधवार की देर रात 9 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर-सागर हाईवे के यमुना नदी के पुल पर ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार पेन्टर युवक की मौत हो गई। ट्रक का पहिया युवक के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी शिनाख्त कराने में दिक्कतें आ रही थी। दरोगा दारा सिंह ने बताया कि मरने वाला सतेजी थाना क्षेत्र के लहुरीमऊ गाँव का निवासी गयारी निषाद 40 पुत्र गोपाल।