हमीरपुर: मुख्यालय के राहुनियां धर्मशाला मोहल्ले में सांढ़ के हमले में मां-बेटी सहित तीन लोग घायल
बुधवार की देर शाम 8:30 बजे अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय के राहुनियां धर्मशाला मोहल्ले में सांड़ के हमले से मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की शाम रहुनियां धर्मशाला में दी सांड़ आपस में लड़ रहे थे। जिससे वहां मजमा लग गया। कुछ लोगों ने सांडों को हांकने की कोशिश की।