दाड़ी: थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन के नेतृत्व में नाबालिग पुत्री परिवार को सौंपी गई
थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन के नेतृत्व में नाबालिग पुत्री परिवार को सौंपी गई गिद्दी थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। इस कार्रवाई से बालिका के परिवार ने राहत की सांस ली और गिद्दी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।