पन्ना: पन्ना में बेकाबू ट्रैफिक का शिकार बने 'साहब': जाम में फंसे सागर कमिश्नर और IG, रास्ते के लिए दौड़ते दिखे पुलिसकर्मी!
Panna, Panna | Oct 1, 2026 सागर संभागायुक्त और पुलिस आईजी गुरुवार दोपहर मुख्य बाजार में भीषण ट्रैफिक जाम में फंस गए। ऑटोरिक्शा, ई-रिक्शा और बेतरतीब खड़े वाहनों से चौकड़ी बनी सड़कों पर वीआईपी काफिला अटकते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आम जनता तो रोज इस बदहाली को झेलती ही है, लेकिन इस घटना ने स्थानीय यातायात नियंत्रण के दावों की हवा निकाल दी है।