बालोद: बोर्ड परिणाम में गिरावट पर 11 निजी स्कूलों को नोटिस, संचालक ने डीईओ कार्यालय में कहा- बेहतर परिणाम के लिए बनाएंगे रणनीति
Balod, Balod | May 5, 2026 बालोद जिले में बोर्ड परीक्षा परिणाम में आई गिरावट को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने 11 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस के तहत स्कूल प्रबंधन को जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद संबंधित निजी स्कूल संचालक कार्यालय पहुंचे और अपना पक्ष रखा।