गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर चोरी का मोबाइल फोन के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
गया रेलवे जंक्शन पर 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने मंगलवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या 1सी पर संदिग्ध अवस्था में मिले पिंटू कुमार की तलाशी में बिना सिम का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।