कुर्था: मानिकपुर में बस को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, यात्रियों में मची अफरातफरी
Kurtha, Arwal | Jun 18, 2026 कुर्था प्रखंड के मानिकपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी गोविंदम बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बस से यात्री उतर रहे थे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जांच के दौरान चालक के नशे में होने की आशंका जताई गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।