ग्वालियर गिर्द: गेहूं का दलिया की जगह आटा पीसने पर विवाद, चक्की संचालक ने ग्राहक का दांत तोड़ा
पुरानी छावनी क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक आटा चक्की संचालक ने दलिया के बजाय गेहूं का आटा पीस दिया, जिससे ग्राहक और उसके बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद दलित युवक विनोद बाथम की आटा चक्की संचालक राकेश भदौरिया और उसके भाइयों ने जमकर मारपीट कर दी। विनोद ने बताया कि राकेश के साथ उसके भाई अभय और अन्य लोगों ने जमकर मारपीट की जिससे उसका एक दांत टूट गया।