बागपत: क्यामपुर गांव में रास्ते उखाड़कर मिट्टी डालकर कब्जा करने तथा विरोध करने पर दी धमकी, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
क्यामपुर गांव निवासी रामवीर ने बताया कि उसकी गांव में दादालाही मकान है। आरोप है कि दो दंबग व्यक्तियों ने मकान पर आने-जाने वाले रास्ते पर अवैध रूप कब्जा कर दीवार बना रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर काल कर पुलिस को बुलवाया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीवार निर्माण कार्य को रुकवा दिया था।