रानीगंज: कमताह के पास बाइक और टेंपो में जोरदार टक्कर, शिक्षिकाओं समेत 6 लोग घायल
अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग पर कमताह के समीप शुक्रवार को बाइक और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो पर सवार कई शिक्षिकाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।