बीरपुर: ग्राम रक्षा दल ने खेल मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा
शनिवार को ग्राम रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर पासवान एवं उपाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात की गई। साथ ही अपनी विभिन्न मांगों को भी खेल मंत्री के समक्ष रखी गई।