सैदपुर: पेयजल के लिए पाइप बिछाकर गड्ढायुक्त सड़क छोड़ने पर JE और ठेकेदार को पड़ा भारी, SDM ने निरीक्षण कर दी कार्रवाई का निर्देश
सैदपुर नगर में पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदकर उसमें केवल मिट्टी डालकर जस का तस छोड़ देने की औपचारिकता जल निगम के जेई को भारी पड़ गई। इसे लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उप-जिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने नगर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने तत्काल जेई और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।