कुंडम: कुंडम पुलिस ने डिंडौरी पंचायत विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर को दुष्कर्म के आरोप में जबलपुर रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
कुंडम थाना पुलिस ने 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पर डिंडोरी मे पंचायत विभाग में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर दीपक सिंह परिहार को जबलपुर रेलवे स्टेशन से सोमवार सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया की कुंडम थाना क्षेत्र की 35 वर्षिय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की दीपक सिह परिहार द्वारा सरकारी नॉकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ अपनी गाड़ी में दुष्कर्म किया।