खिजरसराय: एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर फेंका गया पत्थर, बाल-बाल बचे
खिजरसराय प्रखंड के सिसवर गांव स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मंच से संबोधन दे रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे मंच के पीछे की ओर से एक युवक ने अचानक पत्थर फेंक दिया। पत्थर मंत्री के काफी नजदीक आकर गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मंत्री इस घटना में बाल-बाल बच गए।