महोबा: गांधीनगर मुहाल में भाई पर जबरन लैट्रिन पाइप डालने और धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने DM से कार्रवाई व सुरक्षा की लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Apr 4, 2026 महोबा के गांधी नगर क्षेत्र निवासी कमलेश पाराशर ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया। और अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि आपसी बंटवारे के बावजूद भाई ने जबरन उनके लैट्रिन टैंक में पाइप डाल दिया है, जिससे मकान निर्माण बाधित हो रहा है। विरोध करने पर झगड़ा, बेइज्जती और दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है।