कटनी नगर: करंट लगने से झुलसे व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
घर मे काम करने के दौरान एक व्यक्ति करंट लगने से झुलस गया जिसे परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।आपको बता दे कि शनिवार दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने जानकारी में बताया कि ग्राम देवसरी थाना विजयराघवगढ़ निवासी 58 वर्षीय राजेन्द्र पटेल करंट से झुलस गए थे जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा था।