जतारा: जतारा में ओबीसी महासभा ने जन समस्याओं पर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, स्वास्थ्य, पानी और राजस्व मामलों पर उठी आवाज
जतारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में ऑक्सीजन, एक्स-रे और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पर नाराजगी जताई, साथ ही इमरजेंसी में बाहर रेफर करने की मजबूरी बताई।