मंझनपुर: मंझनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष और राज्य महिला आयोग सदस्य ने पल्स पोलियो जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद स्तरीय जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर तक निकाली गई।