युवा जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एडीएम प्रशासन राजीव शर्मा से मुलाकात की। समिति ने ग्राम पंचायत पथैना के प्रशासक पति ब्रजेश के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर विरोध जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई अनुचित है और इसे तत्काल रोका जाए।