भूपालसागर: जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की भूपालसागर इकाई की ओर से नवनियुक्त थानाधिकारी का किया स्वागत।
उपखण्ड क्षेत्र के भूपालसागर पुलिस थाना के नवनियुक्त थानाधिकारी तुलसीराम आचार्य और आकोला पुलिस थाना के नव नियुक्त थानाधिकारी भगवत सिंह ने पदभार ग्रहण किया । इस दौरान जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की भूपालसागर इकाई की ओर से उपखण्ड क्षेत्र के भूपालसागर और आकोला पुलिस थानों के नव नियुक्त थानाधिकारियों से मुलाकात कर स्वागत किया।