भूपालसागर: मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के मुख्य आतिथ्य में राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ आयोजित।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चोरवड़ी में कक्षा 12 के छात्रों का विदाई समारोह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश नाथ योगी के मुख्य आतिथ्य व प्रधानाचार्य कन्हैयालाल मेनारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पटोलिया प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र द्विवेदी थे। सभी अतिथियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।