भूपालसागर: ग्राम आकोला में भजन संध्या का हुआ आयोजन, भगवान चारभुजा नाथ को लगाया छप्पन भोग।
भूपालसागर क्षेत्र के आकोला में भगवान चारभुजा नाथ मन्दिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। साथ ही भगवान चारभुजा नाथ को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भजन संध्या में श्रद्धालु भजनों पर खूब झूम उठे। गायक भेरूलाल बारेगामा ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद महाआरती की गई और 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया।