भूपालसागर: उमण्ड बेड़च नदी किनारे दिन रात हो रहा बजरी का अवैध खनन, पुलिस और खनिज विभाग पर मिलीभगत के लग रहे आरोप।
उमण्ड बेडच नदी के किनारे दिन-रात बजरी का अवैध खनन पुलिस व खनिज विभाग पर मिलीभगत के लग रहे है आरोप, न्यायालय के आदेश के बावजूद इलाके में बेडच नदी से बजरी का अवैध खनन और परिवहन दिन-रात किया जा रहा है। पुलिस व खनिज विभाग की ओर से बजरी खनन पर अंकुश लगाने के दावे तो अनेक किए जाते हैं लेकिन हकीकत में यह धंधा थमा नहीं है।