हाथरस: बिजली मील चौराहे पर बीतीरात टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार को बमुश्किल टैंकर के नीचे से निकाला गया बाहर
सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजली मील चौराहे पर बीती रात टैंकर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार टैंकर के पहिए के नीचे फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल बाइक सवार को टैंकर के पहिए के नीचे से निकाला। घायल हालत में बाइक सवार को ई रिक्शा से अस्पताल के लिए भिजवाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।