होशंगाबाद नगर: हाइवे पर शॉर्टकट के चक्कर में रॉन्ग साइड ड्राइविंग, गलत दिशा से वाहन चलाने पर दुर्घटना का खतरा, प्रशासन करेगा कार्रवाई
औबेदुल्लागंज-बैतूल NH-46 पर शॉर्टकट के चक्कर में वाहन चालक रॉन्ग साइड गाड़ियां चला रहे हैं।100 किमी रफ्तार वाले फोरलेन पर गलत दिशा में आ रहे वाहनों से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।रविवार सुबह करीब 9 बजे हाईवे सर्विस लेन छोड़कर एक ट्रैक्टर मुख्य सड़क पर गलत दिशा से आता दिख रहा है। उसके ठीक पीछे एक काली कार चल रही थी,अब संयुक्त प्रशासन कारवाई करेगा।