नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ढाबला फंटे के पास दर्दनाक सड़क हादसा लोडिंग डंपर वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार महिपाल सिंह बोराना की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक खाखरिया खेड़ी निवासी बताए जा रहे हैं और शासकीय माध्यमिक विद्यालय भूखी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे।
हादसे की खबर से समाजजनों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद समाजजनों ने मंदसौर-संजीत मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।