ज्ञानपुर: डीघ ब्लाक के कलनुआ टीकाकरण केंद्र का आज भदोही सीएमओं ने किया निरीक्षण, केंद्र पर बंद रहा ताला
भदोही जनपद के डीघ ब्लाक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कलनुआ टीकाकरण केंद्र का आज भदोही सीएमओं डाक्टर संतोष कुमार चक नें निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कलनुआ में ताला बंद पाया गया। समस्त स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सभी का फ़रवरी माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक लगाया गया।