झालरापाटन: झालरापाटन के मंदिरों में मनाया गया नंदोत्सव, कृष्ण जन्माष्टमी के बाद भक्तों ने लगाए जयकारे, बांटे खिलौने और मिठाइयां
झालरापाटन में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद शनिवार को नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी पर नगर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में यह उत्सव हुआ। इस दौरान नंद बाबा, यशोदा मैया, ढाडा-ढाडिन, गोपियों और ग्वालों ने कृष्ण कन्हैया के जन्म की खुशी में जमकर नृत्य किया। भक्तों ने 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' और 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' जैस