गिरिडीह: रितिक यादव हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कार्यालय में दी पूरी जानकारी
रितिक यादव हत्याकांड के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी ऑफिस में मंगलवार को 2 बजे प्रेस वार्ता आयोजित कर एसपी डॉ विमल कुमार ने पूरी जानकारी दी। प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि घटना की सूचना 24 सितंबर को रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को मिली थी। मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 270/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।