प्रेस ब्रीफ
मेरा भारत लीडरशिप बूटकैंप के दूसरे दिन युवाओं ने सीखे भावनात्मक बुद्धिमत्ता, करियर मार्गदर्शन, पर्यावरण संरक्षण और सेवा भाव के गुर
डलहौजी, 9 अगस्त 2026:
मेरा भारत (MY Bharat), चंबा, हिमाचल प्रदेश द्वारा युवा नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 से 10 अगस्त 2026 तक यूथ हॉस्टल, डलहौजी में आयोजित तीन दिवसीय Leadership Bootcamp के दूसरे दिन विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए गए।
दिन की शुरुआत ध्यान एवं योग सत्र से हुई, जिसका संचालन श्री संजय सिंह, Heartfulness Organisation द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को Emotional Intelligence एवं Heartfulness के महत्व से अवगत करवाते हुए मानसिक संतुलन, आत्म-जागरूकता और सकारात्मक सोच पर प्रकाश डाला।
इसके बाद श्री राजेश, नोडल अधिकारी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने युवाओं को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया और भविष्य के लिए सही करियर विकल्प चुनने तथा अपने कौशल को विकसित करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
रेंज ऑफिसर श्री संदीप गुलैरिया ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर सत्र लिया। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
वहीं श्री अविनाश जी, जिला स्तरीय NSS समन्वयक, ने सेवा भाव एवं युवा स्वयंसेवकवाद (Youth Volunteerism) पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
दूसरे दिन के सत्रों ने प्रतिभागियों में नेतृत्व, आत्म-जागरूकता, करियर नियोजन, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Chamba, Chamba | Aug 9, 2026