Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

Sp zone चेयरमैन ऊषा शर्मा को बनाए जाने पर पदम नगर बाग कड़े खा मैन्युफैक्चरर और टट्रेडर्स एसोसिएशन

India | Jul 30, 2026

MORE NEWS

कोचाधामन थाना पुलिस जान जोखिम में डालकर कर नदी में डूब रहे तीन लोगो की जान बचाई 
 किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 01.08.2026 को दिवा गश्ती के दौरान पु०अ०नि० रंजीत कुमार अपने दल के साथ, जिसमें सिपाही 368 विभीषण कुमार, महिला सिपाही 838 आँचल कुमारी एवं BHG जवान देवेंद्र प्रसाद दास शामिल थे, चैनपुर स्थित कनकी नदी के तट पर गश्ती कर रहे थे।
गश्ती के क्रम में एक टोटो अनियंत्रित होकर कनकी नदी में गिर गया। टोटो में चालक के साथ एक बच्चा एवं एक महिला सवार थीं। महिला की पहचान करिश्मा, पति – गुलसलाम आलम, थाना – कोचाधामन, जिला – किशनगंज के रूप में हुई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पु०अ०नि० रंजीत कुमार ने बिना विलंब किए साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगाई तथा टोटो चालक, बच्चे एवं महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #Vacaciones #viralreels #venezuela #2026Goals #newyork

कोचाधामन थाना पुलिस जान जोखिम में डालकर कर नदी में डूब रहे तीन लोगो की जान बचाई किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 01.08.2026 को दिवा गश्ती के दौरान पु०अ०नि० रंजीत कुमार अपने दल के साथ, जिसमें सिपाही 368 विभीषण कुमार, महिला सिपाही 838 आँचल कुमारी एवं BHG जवान देवेंद्र प्रसाद दास शामिल थे, चैनपुर स्थित कनकी नदी के तट पर गश्ती कर रहे थे। गश्ती के क्रम में एक टोटो अनियंत्रित होकर कनकी नदी में गिर गया। टोटो में चालक के साथ एक बच्चा एवं एक महिला सवार थीं। महिला की पहचान करिश्मा, पति – गुलसलाम आलम, थाना – कोचाधामन, जिला – किशनगंज के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पु०अ०नि० रंजीत कुमार ने बिना विलंब किए साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगाई तथा टोटो चालक, बच्चे एवं महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #Vacaciones #viralreels #venezuela #2026Goals #newyork

Terhagachh, Kishanganj | Aug 1, 2026

सीमावर्ती क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और रिमझिम बारिश से किसानों को धान रोपाई में मीली राहत #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #Vacaciones #2026Goals #newyork

सीमावर्ती क्षेत्र में अचानक मौसम बदला और रिमझिम बारिश से किसानों को धान रोपाई में मीली राहत #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #Vacaciones #2026Goals #newyork

Terhagachh, Kishanganj | Jul 30, 2026

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- बांकीपुर में हार के डर से जो बातें AI वीडियो में बोली गई हैं, वही बातें आप नीतीश बाबू से किसी पत्रकार से कहलवा दें

पटना। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मंगलवार को पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बांकीपुर चुनाव में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के AI वीडियो समेत अन्य भ्रामक प्रचार को लेकर जन सुराज का पक्ष रखा और इसे गंभीर सवाल उठाए। 

मनोज भारती ने कहा कि मैं भाजपा से यही कहना चाहूंगा कि जो बातें वीडियो में बोली गई हैं, वही बातें आप नीतीश बाबू से किसी पत्रकार से कहलवा दें। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि भाजपा के पास अब अंतिम अस्त्र यही बच गया है कि जिस मुख्यमंत्री के नाम पर उन्होंने पिछले चुनाव में बिहार के लोगों से वोट की भीख मांगी और 5 महीने में उन्हें धत्ता बता दिया, उनके पीछे दरवाजा बंद कर दिया, अब आखिरकार बांकीपुर में हार के डर से उनका सहारा लेना पड़ रहा है। बांकीपुर के मतदाताओं को गुमराह करने के लिए भाजपा ने एक और तरीका निकाला है। हम केवल भाजपा से इतना ही चाहते हैं कि वही बातें नीतीश बाबू से किसी मीडिया के सामने कहलवा दें। हम उन पर लगाए गए आरोप वापस ले लेंगे।

जिस तरह से वे गलत प्रचार करते हैं, आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं, गलत तरीके के भ्रामक पोस्टर बनवाते हैं, जन सुराज के पोस्टर-बैनर को फाड़ते हैं, हमारे कार्यकर्ताओं को डराते-धमकाते हैं, अगर कोई इनके काम का हिसाब मांग ले तो उसे सरेराह धमकाते हैं, जिसका वीडियो भी बांकीपुर की जनता ने देखा है।

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए महज कुछ घंटे बाकी हैं। जब हमारे नेता प्रशांत किशोर बांकीपुर से चुनाव लड़ने आए, तब उनके खिलाफ किस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया, उसको यहां मीडिया के सामने दोहरा पाना संभव नहीं है। इसके बाद भी जो भाजपा देश भर की पार्टियों को तोड़कर स्वयं में मिला लेती थी, उसके प्रत्याशियों को डराया-धमकाया, खरीदा और बैठाया जाता था। ऐसे में भाजपा के पहले प्रत्याशी ने नामांकन के 24 घंटे में ही अपना नामांकन वापस ले लिया। उसके बाद दूसरा प्रत्याशी उतारना पड़ा।

मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ और चंपारण के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर मौजूद रहे। #viralreelschallenge #viralpost #viralreels #2026Goals #newyork 
PK for CM 
Prashant Kishor Ki Sena 
Nitish Kumar

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- बांकीपुर में हार के डर से जो बातें AI वीडियो में बोली गई हैं, वही बातें आप नीतीश बाबू से किसी पत्रकार से कहलवा दें पटना। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मंगलवार को पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बांकीपुर चुनाव में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के AI वीडियो समेत अन्य भ्रामक प्रचार को लेकर जन सुराज का पक्ष रखा और इसे गंभीर सवाल उठाए। मनोज भारती ने कहा कि मैं भाजपा से यही कहना चाहूंगा कि जो बातें वीडियो में बोली गई हैं, वही बातें आप नीतीश बाबू से किसी पत्रकार से कहलवा दें। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि भाजपा के पास अब अंतिम अस्त्र यही बच गया है कि जिस मुख्यमंत्री के नाम पर उन्होंने पिछले चुनाव में बिहार के लोगों से वोट की भीख मांगी और 5 महीने में उन्हें धत्ता बता दिया, उनके पीछे दरवाजा बंद कर दिया, अब आखिरकार बांकीपुर में हार के डर से उनका सहारा लेना पड़ रहा है। बांकीपुर के मतदाताओं को गुमराह करने के लिए भाजपा ने एक और तरीका निकाला है। हम केवल भाजपा से इतना ही चाहते हैं कि वही बातें नीतीश बाबू से किसी मीडिया के सामने कहलवा दें। हम उन पर लगाए गए आरोप वापस ले लेंगे। जिस तरह से वे गलत प्रचार करते हैं, आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं, गलत तरीके के भ्रामक पोस्टर बनवाते हैं, जन सुराज के पोस्टर-बैनर को फाड़ते हैं, हमारे कार्यकर्ताओं को डराते-धमकाते हैं, अगर कोई इनके काम का हिसाब मांग ले तो उसे सरेराह धमकाते हैं, जिसका वीडियो भी बांकीपुर की जनता ने देखा है। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए महज कुछ घंटे बाकी हैं। जब हमारे नेता प्रशांत किशोर बांकीपुर से चुनाव लड़ने आए, तब उनके खिलाफ किस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया, उसको यहां मीडिया के सामने दोहरा पाना संभव नहीं है। इसके बाद भी जो भाजपा देश भर की पार्टियों को तोड़कर स्वयं में मिला लेती थी, उसके प्रत्याशियों को डराया-धमकाया, खरीदा और बैठाया जाता था। ऐसे में भाजपा के पहले प्रत्याशी ने नामांकन के 24 घंटे में ही अपना नामांकन वापस ले लिया। उसके बाद दूसरा प्रत्याशी उतारना पड़ा। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ और चंपारण के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर मौजूद रहे। #viralreelschallenge #viralpost #viralreels #2026Goals #newyork PK for CM Prashant Kishor Ki Sena Nitish Kumar

Terhagachh, Kishanganj | Jul 29, 2026

किशनगंज,तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में  जिलांतर्गत  तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की संबंधित सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

 बैठक का मुख्य उद्देश्य जिलेभर में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना था।

बैठक के दौरान भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विपणन यार्ड, ग्रामीण कार्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल एवं अन्य तकनीकी शाखाओं से संबंधित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

किशनगंज जिलान्तर्गत अवर निबंधन कार्यालय, ठाकुरगंज में अवर निबंधक आवास के निर्माण कार्य के संबंध में कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, किशनगंज द्वारा अवगत कराया गया कि अविलंब निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

नगर परिषद, किशनगंज अंतर्गत खेल भवन के पीछे स्थित सरकारी भूमि पर मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत पार्क विकास कार्य बुडको, किशनगंज द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, जो वर्तमान में प्रगति पर है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निदेश दिया गया कि इसे जल्द पूर्ण कराया जाय ।
भवन प्रमंडल किशनगंज की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि किशनगंज जिलान्तर्गत पोठिया एवं किशनगंज प्रखंड में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो ग्राउंड फ्लोर तक पूर्ण हो चुका है जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि इसमें तेजी लाते हुए समय सीमा के अंदर  पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। 

स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण , संयुक्त योजना भवन निर्माण ,पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे ।

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ।

निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे ।

कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण द्वारा बताया गया कि रमजान नदी का सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है।
जिले भर में बाढ़ नियंत्रण हेतु 23 चिन्हित जगहों पर 71500 सैंड बैग का भंडारण  सुनिश्चित किया गया है ।

जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश देते हुए कहा है कि मार्केट एरिया में निर्माणाधीन सड़कों का कार्य शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे ।

विद्युत विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि ठाकुरगंज एरिया ट्रांसमिशन लाइन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है जिसे 15 अगस्त तक पूर्ण करने का का निदेश दिया गया ।

 बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के  अभियंता ने बताया कि राज्य उच्च पथ संख्या 99 का निर्माण कार्य लगभग 87% पूर्ण हो चुका है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा ।

 बुडको के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 24 -25 में 9 योजना एवं वर्ष 25-26 में 3 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी जिसमें पांच योजना पूर्ण हो चुका है शेष जल्दी पूर्ण कर लिया जाएगा ।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी , सभी कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #2026Goals #newyork

किशनगंज,तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिलांतर्गत तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की संबंधित सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिलेभर में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विपणन यार्ड, ग्रामीण कार्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल एवं अन्य तकनीकी शाखाओं से संबंधित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। किशनगंज जिलान्तर्गत अवर निबंधन कार्यालय, ठाकुरगंज में अवर निबंधक आवास के निर्माण कार्य के संबंध में कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, किशनगंज द्वारा अवगत कराया गया कि अविलंब निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। नगर परिषद, किशनगंज अंतर्गत खेल भवन के पीछे स्थित सरकारी भूमि पर मुख्यमंत्री समग्र योजना के तहत पार्क विकास कार्य बुडको, किशनगंज द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, जो वर्तमान में प्रगति पर है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निदेश दिया गया कि इसे जल्द पूर्ण कराया जाय । भवन प्रमंडल किशनगंज की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि किशनगंज जिलान्तर्गत पोठिया एवं किशनगंज प्रखंड में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो ग्राउंड फ्लोर तक पूर्ण हो चुका है जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि इसमें तेजी लाते हुए समय सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण , संयुक्त योजना भवन निर्माण ,पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे । सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करेंगे । निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे । कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण द्वारा बताया गया कि रमजान नदी का सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है। जिले भर में बाढ़ नियंत्रण हेतु 23 चिन्हित जगहों पर 71500 सैंड बैग का भंडारण सुनिश्चित किया गया है । जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश देते हुए कहा है कि मार्केट एरिया में निर्माणाधीन सड़कों का कार्य शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे । विद्युत विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि ठाकुरगंज एरिया ट्रांसमिशन लाइन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है जिसे 15 अगस्त तक पूर्ण करने का का निदेश दिया गया । बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि राज्य उच्च पथ संख्या 99 का निर्माण कार्य लगभग 87% पूर्ण हो चुका है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा । बुडको के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 24 -25 में 9 योजना एवं वर्ष 25-26 में 3 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी जिसमें पांच योजना पूर्ण हो चुका है शेष जल्दी पूर्ण कर लिया जाएगा । इस अवसर पर अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी , सभी कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #2026Goals #newyork

Terhagachh, Kishanganj | Jul 28, 2026

किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर ‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, करियर मार्गदर्शन एवं सरकारी योजनाओं की दी जानकारी।

किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 28-07-2026 को बेटी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। जब एक बेटी शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती है, तो वह अपने परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बेटी को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर एवं आत्मविश्वास प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जिले की हर बेटी अपने सपनों को साकार करे और जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।”
— जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS -सह - नोडल पदाधिकारी, WCDC, किशनगंज श्रीमती अंकिता सिंह।

किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS सह नोडल पदाधिकारी, WCDC, किशनगंज श्रीमती अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज द्वारा ठाकुरगंज हाई स्कूल, ठाकुरगंज में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं करियर निर्माण हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वय, WCDC मो. शहबाज आलम, जेंडर स्पेशलिस्ट, श्री सुशील कुमार झा एवं केस वर्कर, टुपा दास ने छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, मानव तस्करी, महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी शिक्षा, करियर, आत्मनिर्भरता, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं प्रेरणादायक तरीके से उत्तर दिया गया। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा के माध्यम से समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याओं एवं अनुभवों को साझा किया, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा सुझाव एवं परामर्श के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा भी छात्राओं को निरंतर शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की सराहना विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं छात्राओं द्वारा की गई। सभी ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
JEEVIKA Bihar District Kishanganj Dr Md Jawaid Dilip Jaiswal Bihar Education Department Bihar Health Department

किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर ‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, करियर मार्गदर्शन एवं सरकारी योजनाओं की दी जानकारी। किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 28-07-2026 को बेटी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। जब एक बेटी शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती है, तो वह अपने परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बेटी को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर एवं आत्मविश्वास प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जिले की हर बेटी अपने सपनों को साकार करे और जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।” — जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS -सह - नोडल पदाधिकारी, WCDC, किशनगंज श्रीमती अंकिता सिंह। किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS सह नोडल पदाधिकारी, WCDC, किशनगंज श्रीमती अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज द्वारा ठाकुरगंज हाई स्कूल, ठाकुरगंज में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं करियर निर्माण हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वय, WCDC मो. शहबाज आलम, जेंडर स्पेशलिस्ट, श्री सुशील कुमार झा एवं केस वर्कर, टुपा दास ने छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, मानव तस्करी, महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी शिक्षा, करियर, आत्मनिर्भरता, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं प्रेरणादायक तरीके से उत्तर दिया गया। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा के माध्यम से समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याओं एवं अनुभवों को साझा किया, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा सुझाव एवं परामर्श के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा भी छात्राओं को निरंतर शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की सराहना विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं छात्राओं द्वारा की गई। सभी ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। JEEVIKA Bihar District Kishanganj Dr Md Jawaid Dilip Jaiswal Bihar Education Department Bihar Health Department

Terhagachh, Kishanganj | Jul 28, 2026

Sp zone चेयरमैन ऊषा शर्मा को बनाए जाने पर पदम नगर बाग कड़े खा मैन्युफैक्चरर और टट्रेडर्स एसोसिएशन - India News