भीकनगांव | ग्राम सांगवी में रविवार सुबह 75 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश बरेला का शव निर्माणाधीन मकान में फांसी के फंदे पर मिला। वह खिड़की के पल्ले पर गमछे के फंदे से लटका हुआ था। जानकारी के अनुसार रात को उनका परिवार गांव में ही एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था। देर रात परिजन घर लौटकर आए, लेकिन जगदीश वहीं रुक गया था।